कटिहार रेल मंडल ने मक्का लोडिंग से कमाए 29.72 करोड़ रुपये, 43 रैक की हुई लोडिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने अपने पूरे नेटवर्क पर माल ढुलाई को सुगम बनाने और माल राजस्व में बढ़ोतरी के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि इन पहलों का उद्देश्य रेल आधारित लॉजिस्टिक्स को मजबूत करना, माल परिवहन के नए अवसर पैदा करना और व्यापार को सुगम बनाना है।

कटिहार रेल मंडल में मक्का लोडिंग से रेलवे को बड़ी आय हुई है। सीपीआरओ के मुताबिक, कटिहार मंडल के अधीन कटिहार, पूर्णिया, रानीपतरा, अररिया, जलालगढ़, रहमतपुर, बथनाहा, सूर्यकमल और डालखोला स्टेशनों से मक्के के कुल 43 रैक लोड किए गए। इससे रेलवे को 29.72 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

इसके अलावा रेलवे की ओर से नए स्टेशनों पर माल और सैन्य संचालन की सुविधा भी शुरू की जा रही है। तिनसुकिया मंडल के खराहाट स्टेशन पर पीएससी स्लीपर की आवक परिवहन की हैंडलिंग शुरू की गई है। वहीं, रंगिया मंडल के न्यू मिसामारी स्टेशन को आवक मिलिट्री ट्रैफिक यानी सैन्य आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।

अलीपुरद्वार मंडल से भी माल ढुलाई के माध्यम से राजस्व प्राप्त हुआ है। फालाकाटा से राणिबेन्नूर तक मक्के के एक रैक से 0.74 करोड़ रुपये तथा तूफानगंज से जिराणीया तक चावल के एक रैक से 0.29 करोड़ रुपये की आय दर्ज की गई। वहीं, लामडिंग मंडल में सीमेंट के 1,921 वैगनों से 9.06 करोड़ रुपये, पेट्रोलियम एवं पीओएल के 196 वैगनों से 2.38 करोड़ रुपये और स्टोन चिप्स के 315 वैगनों से 1.37 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिंजल किशोर शर्मा ने कहा कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की ढुलाई के लिए अपने रेल नेटवर्क को अधिक कुशल और विश्वसनीय बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इससे क्षेत्रीय व्यापार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी सीधा लाभ मिल रहा है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन