कामरेड जगदीश दास की 7वीं स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि, संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में कर्मचारी आंदोलन के अग्रणी नेता कॉमरेड जगदीश दास की 7वीं स्मृति दिवस शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मोहनपुर स्थित कॉमरेड जगदीश-बौधी स्मृति आवास में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को याद किया तथा मजदूरों और कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के संघर्ष को आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया।

भाकपा माले के भागलपुर जोन प्रभारी एवं ऐक्टू के राज्य सचिव मुकेश मुक्त ने कॉमरेड जगदीश दास के व्यक्तित्व और संघर्षों को याद करते हुए कहा कि वे अत्यंत साहसी, सरल और मजदूर-कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उन्होंने कई बार सरकारी तंत्र में व्याप्त सामंती प्रवृत्तियों और अफसरशाही को खुली चुनौती दी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1990-91 में चकबंदी विभाग के कार्य बंद होने के बाद कर्मचारियों के समायोजन की लड़ाई में जगदीश दास ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया।

ऐक्टू के जिला संयुक्त सचिव अमर कुमार ने कहा कि जगदीश दास अपने कार्यों के प्रति ईमानदार, सजग और सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील थे। वे सहकर्मियों और आम लोगों के प्रति हमेशा उदार रहे तथा अपने विचारों के प्रति स्पष्ट और प्रतिबद्ध थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला अध्यक्ष एवं भाकपा माले के नगर सचिव विष्णु कुमार मंडल ने की। इस अवसर पर कई सामाजिक एवं श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और परिजन उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड जगदीश दास के संघर्ष, विचार और मजदूर-कर्मचारियों के अधिकारों के लिए उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की