कुर्सेला में शांति समिति की बैठक, दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के विशेष निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार के कुर्सेला थाना परिसर में आगामी शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने की। इस दौरान एसडीपीओ सुनील शर्मा, अंचल अधिकारी अनुपम और प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा मौजूद रहीं। बैठक में विभिन्न पंचायतों और बाजार क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, पूजा समितियों के पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आस्था और सामुदायिक एकता का पर्व है और इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूजा समितियों से पंडाल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने और बिजली बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की वैकल्पिक व्यवस्था रखने की अपील की। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का इस्तेमाल निर्धारित समय सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पूजा जुलूसों के लिए निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया।

बैठक में महिला सुरक्षा, साफ-सफाई और अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूजा समितियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक के अंत में प्रशासन और स्थानीय लोगों के समन्वय से दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, पुलिसकर्मी और पूजा समिति के सदस्य मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़