गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, डीसी ने दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गुरुवार को गोड्डा जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) प्रकाशित कर दी गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से सूची में दर्ज अपने नाम, पता, आयु, फोटो एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने की अपील की है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने कहा कि यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल नहीं है या किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संशोधन की आवश्यकता है, तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित प्रपत्र के माध्यम से दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन होना आवश्यक है।

उपायुक्त ने मतदाताओं से अपने साथ-साथ परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम भी मतदाता सूची में सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) और बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिया गया है कि वे मतदाताओं को आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा दावा एवं आपत्ति से संबंधित आवेदनों का समयबद्ध और नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित