गोड्डा जनता दरबार: उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार आयोजित कर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आवेदकों ने प्रधानमंत्री आवास, वृद्धा पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, अनुकंपा नियुक्ति, भूमि विवाद, राशन कार्ड में त्रुटि तथा शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए शिकायतों की जांच कर त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी विभागीय पदाधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेकर शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी ढंग से निस्तारण करें, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़