गोड्डा महिला महाविद्यालय में धूमधाम से मना NSS स्थापना दिवस, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: स्थानीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। एनएसएस की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. साबरा तबस्सुम ने की। समारोह में महाविद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं, जिससे सभागार पूरी तरह भरा रहा।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने मंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं ने गायन, नृत्य, लघु अभिनय और चुटकुले सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शानदार प्रस्तुतियों के दौरान पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम को लेकर छात्राओं में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला।

समारोह के माध्यम से एनएसएस के सेवा, अनुशासन और सामाजिक दायित्व से जुड़े उद्देश्यों को भी रेखांकित किया गया। छात्राओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम ने छात्राओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

इस अवसर पर एनएसएस इकाई एक, दो, तीन और चार की कार्यक्रम पदाधिकारी क्रमशः प्रो. पूनम झा, डॉ. रेखा कुमारी, डॉ. विभा राय और डॉ. नूतन झा मौजूद रहीं। इसके अलावा डॉ. संजू सिंह, डॉ. सुधि वत्स, प्रो. श्वेता दुबे, प्रो. सुहागिनी मरांडी और प्रो. विभा सिंह समेत महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस की चारों इकाइयों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की