घाटशिला कॉलेज एनसीसी को मिला प्रशंसा पत्र, उत्कृष्ट सेवा कार्यों की हुई सराहना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला कॉलेज एनसीसी इकाई के निरंतर उत्कृष्ट सेवा कार्यों को लेकर कॉलेज को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रशंसा पत्र शनिवार को जमशेदपुर के वीबी चिन्मया विद्यालय में 37 झारखंड बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित प्राचार्य एवं एनसीसी अधिकारियों के सेमिनार में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी को प्रदान किया गया।

प्रशंसा पत्र में एनसीसी बटालियन के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विनय आहूजा ने घाटशिला कॉलेज एनसीसी के कार्यकलापों की सराहना की। उन्होंने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. महेश्वर प्रमाणिक एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी की एनसीसी के प्रति निष्ठा और समर्पण को रेखांकित करते हुए अपने हाथों से प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

घाटशिला कॉलेज में एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सेना में नौकरी हासिल कर रहे हैं। इसके अलावा कई कैडेट सीआईएसएफ और अग्निवीर के रूप में भी चयनित हो रहे हैं। एनसीसी के राष्ट्रीय स्तर के शिविरों में भी घाटशिला कॉलेज के कैडेट लगातार भाग ले रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित थल सैनिक कैंप में भी कॉलेज के कैडेटों ने हिस्सा लिया है।

इस वर्ष घाटशिला कॉलेज के एनसीसी कैडेट देव ऋषि कश्यप ने यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत रूस में भारतीय एनसीसी का प्रतिनिधित्व किया। उनकी इस उपलब्धि से घाटशिला कॉलेज के साथ-साथ एनसीसी निदेशालय को भी गौरव मिला। इसके अलावा एनसीसी के राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर एवं नेशनल ट्रैकिंग कैंप में भी कॉलेज के कैडेटों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि घाटशिला कॉलेज में एनसीसी की शुरुआत एक प्लाटून से हुई थी, जो अब बढ़कर एक कंपनी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष से कॉलेज के 160 छात्र-छात्राओं का एनसीसी में चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि एनसीसी के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना विकसित करने के साथ उनके बेहतर करियर के लिए भी अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर

पाकुड़ में हर्षोल्लास से मना सावन तीज महोत्सव, लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की

पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान

मुसाबनी में 450 CRPF जवानों और युवाओं ने लगाई दौड़, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का दिया संदेश

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रभारी घाटशिला, झारखंड। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को मुसाबनी में सीआरपीएफ की 193 बटालियन