घाटशिला में शारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा सुविधा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिली है। पानी नर्सिंग होम परिसर में शारदा नेत्रालय की नई शाखा का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ शुभारंभ किया गया। रामकृष्ण मठ के स्वामी नटराजन महाराज ने फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में चिकित्सक, समाजसेवी, शिक्षाविद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. नीतीश आर. भारद्वाज ने कहा कि बच्चों में मोबाइल और स्क्रीन के बढ़ते उपयोग के कारण आंखों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने समय-समय पर नेत्र परीक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। वहीं स्वामी उमाकांत महाराज ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से संचालित यह संस्थान क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सारदा नेत्रालय के निदेशक डॉ. नितिन जी. धीरा ने बताया कि अब घाटशिला और आसपास के लोगों को नेत्र जांच, विशेषज्ञ परामर्श और विभिन्न प्रकार की आंखों की सर्जरी के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक उपकरणों और अनुभवी विशेषज्ञों से सुसज्जित यह केंद्र स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और विश्वसनीय नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएगा। बड़ी संख्या में मौजूद अतिथियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित