चाईबासा में माओवादियों के ठिकाने से 35 लाख रुपए बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

चाईबासा: झारखंड के चाईबासा में पुलिस और सुरक्षा बलों को माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। जिले के जंगली क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान जमीन में छिपाकर रखे गए करीब 35 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि यह यह रकम माओवादियों ने इलाके में बारूदी सुरंगें बिछाने और विस्फोटक सामग्री खरीदने के लिए एकत्र की थी। बताया गया कि चाईबासा के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि माओवादियों ने जंगल क्षेत्र में नकद राशि छिपाकर रखी ई है, जिसका इस्तेमाल नक्सली गतिविधियों में किया जाना था। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। छानबीन के दौरान पुलिस को कई स्टील के केन मिले जो जमीन में गहराई से दबाए गए थे। इन्हें जमीन के बाहर निकाला गया, उसमें रुपये की 35 गड्डियां रखी गई थीं, जिन्हें प्लास्टिक और पेपर में अच्छी तरह से लपेटकर छिपाया गया था ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने पूरी सावधानी बरतते हुए केन को बाहर निकाला और उन्हें जब्त कर थाना लाया गया। फिलहाल इन रुपयों की गिनती शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद राशि करीब 35 लाख रुपये है, हालांकि अंतिम पुष्टि गिनती पूरी होने के बाद ही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक चाईबासा ने इस कार्रवाई को माओवादियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उनके वित्तीय नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक अहम कदम है। चाईबासा पुलिस लगातार माओवादी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और इस प्रकार की कार्रवाइयों से माओवादियों की कमर टूट रही है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि इलाके में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर