चावल की बोरियों में छिपाई गई 13,400 बोतल कफ सिरप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची पुलिस ने दवा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक ट्रक पर लदा 13,400 बोतल कफ सिरप फेन्सीडिल जब्त किया है। यह कार्रवाई मांडर थाना क्षेत्र के टांगरबसली मोड़ -39 पर की गई। बरामद कफ सिरप की बाजार कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार,  1 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे  रांची के एसएसपी को उत्तर प्रदेश क्राइम ब्रांच से गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध कफ सिरप लोड कर रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र से किसी अन्य राज्य में सप्लाई के लिए भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रवीण पुष्कर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक (खलारी) राम नारायण चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने टांगरबसली मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वाहन में सड़ा हुआ चावल लदा है। हालांकि, जब पुलिस ने बोरियों की गहराई से तलाशी ली तो 134 सफेद प्लास्टिक की बोरियों में छिपाकर रखी गई 13,400 बोतल फेन्सीडिल कफ सिरप बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक जोगेश्वरी ईस्ट (मुंबई) निवासी वसीम निजाम शेख को गिरफ्तार कर लिया। वह वैध दस्तावेज या ट्रांजिट परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने ट्रक और पूरी खेप को जब्त कर लिया।

रांची पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में कहां से लाया गया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का मानना है कि यह एक अंतरराज्यीय दवा तस्करी गिरोह से जुड़ा मामला हो सकता है।

गौरतलब है कि तीन दिन पहले रांची में कुछ दवा माफियाओं द्वारा नकली दवाइयों और कफ सिरप को भूमिगत रूप से डिस्पोज करने की कोशिश का मामला सामने आया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. अंसारी ने तत्काल जांच के आदेश दिए थे और कहा था कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की