जड़ी-बूटी दिवस पर कटिहार में 650 औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर कटिहार के शहीद चौक पर औषधीय पौधों के संरक्षण और उनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों के बीच 40 प्रकार के लगभग 650 औषधीय पेड़-पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न औषधीय पौधों के औषधीय गुणों और उनके उपयोग की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद तथा दया शंकर राय ने औषधीय पौधों का वितरण कर किया। इस अवसर पर पूर्व में प्रशिक्षित योग शिक्षकों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण, आयुर्वेद और औषधीय पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज कुमार साह, बब्बन झा, रामपुकार, परशुराम मंडल, विष्णु राय, नवरत्न सिंह, अधिवक्ता के.के. शर्मा, गोपाल पूर्वे, संजय गुप्ता, विनिता यादव और मंजू देवी सहित कई लोगों ने सहयोग किया। वहीं तिनगछिया मार्केटिंग यार्ड स्थित निःशुल्क योग कक्षा में भी औषधीय पौधों का रोपण और निःशुल्क वितरण किया गया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महागामा में पहली बार उपायुक्त करेंगे सीधा जनसंवाद, जनता की शिकायतों पर होगी सुनवाई

महागामा। अनुमंडल क्षेत्र की जनता के लिए 5 अगस्त का दिन महत्वपूर्ण होने जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से महागामा प्रखंड सभागार के

‘बोल बम’ के जयघोष से शिवमय हुआ महागामा, बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ कांवड़ियों का विशाल जत्था

महागामा। सावन माह की धार्मिक आस्था के बीच महागामा पूरी तरह शिवमय हो उठा। पारंपरिक भगवा वेशभूषा में सजे कांवड़ियों का विशाल जत्था “बोल बम”,

घाटशिला रेलवे स्टेशन पर ऑटो चालकों से वसूली के आरोप, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने RPF प्रभारी से की मुलाकात

घाटशिला। घाटशिला रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो चालकों से कथित रूप से प्रतिदिन ₹500 की वसूली के आरोपों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

महेशपुर मंडल भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और ‘मन की बात’ कार्यक्रम पर बनी रणनीति

महेशपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महेशपुर मंडल की मासिक बैठक महेशपुर धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल मिश्रा ने की।