जदयू के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर विधायक शुभानंद मुकेश का हुआ सम्मान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में कहलगांव विधानसभा के विधायक शुभानंद मुकेश को जनता दल (यूनाइटेड) के श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सम्मानित किया। जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि शुभानंद मुकेश को यह जिम्मेदारी उनके संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।

वरिष्ठ जदयू नेता सुड्डू साईं, बिहार राज्य खाद्य आयोग के सदस्य महादेव मंडल, बिहार राज्य मछुआरा आयोग की सदस्य रेनू सिंह निषाद, प्रदेश सचिव शबाना दाऊद तथा जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने भी शुभानंद मुकेश को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व से श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ को नई दिशा मिलेगी और संगठन का जनाधार मजबूत होगा।

सम्मान समारोह में विधायक शुभानंद मुकेश ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस विश्वास के साथ यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

कार्यक्रम में प्रदीप कुशवाहा, रोजी रानी, विजय मंडल, सीपु मंडल, सकलदेव मंडल, वीरेंद्र कुमार सिंह, दीपक सिंह, नंदन राय, शाबान खान, कुणाल रत्न प्रिय, संजीव कुमार, बृजेश सिंह, प्रिंस कुशवाहा, नासिर अहमद, अनिरुद्ध मंडल, दिवाकर सिन्हा, मनीष कुमार, विकास कुमार, अवधेश सिंह, एहसान उल राजा डेविड, पीयूष सिंह, फैजल खान सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित