जनजातीय नायक भगवान बिरसा मुंडा, राज्यपाल और सीएम ने समाधि पर चढ़ाए फूल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांचीः महान जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा धरतीआबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोमवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष एवं योगदान को याद किया।इस मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि देश की आजादी में हमारे राज्य झारखंड के योद्धाओं का योगदान अतुलनीय है। आज सभी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहे हैं, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के खिलाफ न सिर्फ लड़ाई लड़ी, बल्कि अपने प्राणों की आहुति दी। उन्हें हम भगवान बिरसा मुंडा कहते हैं। उनका बलिदान हमेशा हम सभी को प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी भगवान बिरसा मुंडा की समाधि पर पहुंचकर शीश नवाया और माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कई मंत्री, विधायक, अधिकारी और स्थानीय लोग भी शामिल हुए। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता चंपई सोरेन ने श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने इस झारखंड की धरती पर आदिवासी अस्मिता को बचाने की लड़ाई लड़ी थी। आज भी उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर आदिवासियों-मूलवासियों को अपनी पहचान और अस्मिता बचाने के लिए एक बार फिर से उलगुलान (क्रांति) की जरूरत है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की