जनसेवक कुंदन कुमार भगत का असामयिक निधन, प्रखंड कार्यालय में शोक सभा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़िया। ग्राम पंचायत खजूरडंगाल के प्रभारी पंचायत सचिव-सह-जनसेवक कुंदन कुमार भगत का बीती रात असामयिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही प्रखंड प्रशासन, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने मिलनसार स्वभाव और कर्तव्यनिष्ठ कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से प्रशासनिक महकमे को अपूरणीय क्षति हुई है।

दिवंगत आत्मा की शांति के लिए पाकुड़िया प्रखंड कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारी-कर्मी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और जनसेवक शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने कुंदन कुमार भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया।

शोक सभा के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। सहकर्मियों ने कहा कि कुंदन कुमार भगत हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। शोक सभा के बाद सम्मान स्वरूप कार्यालय के शासकीय कार्य स्थगित रखे गए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न