जिम्मेदार व राष्ट्र-निर्माण में सहभागी नागरिक बनना है : राज्यपाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

-सरला बिरला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने युवाओं को दिया ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का संदेश

 

रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि दायित्व ग्रहण करने का संस्कार है। शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और राष्ट्र-निर्माण में सहभागी नागरिक बनना है। राज्यपाल बुधवार को रांची में स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

 

राज्यपाल ने इस मौके पर विद्यार्थियों से जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास और उत्कृष्टता के साथ सामना करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय आधुनिक अधोसंरचना, प्राकृतिक वातावरण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप बहुआयामी शिक्षण पद्धति के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है, जो सराहनीय है।

 

समारोह के दौरान राज्यपाल ने चार विशिष्ट व्यक्तित्वों को मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। इनमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष वी. नारायणन, राज्यसभा सांसद एवं उद्योगपति गोविंदभाई लालजीभाई ढोलकिया तथा डीआरडीओ से जुड़े डायरेक्टर जनरल और अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच पद्मश्री पूर्णिमा महतो शामिल हैं। राज्यपाल ने कहा कि इनका योगदान युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

 

उन्होंने “विकसित भारत 2047” के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि ज्ञान, विज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों पर आधारित समग्र विकास ही राष्ट्र की प्रगति का मार्ग है। राज्यपाल ने युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, बल्कि ‘जॉब क्रिएटर’ बनने का संदेश देते हुए स्टार्ट-अप, डिजिटल नवाचार और नई तकनीकों के क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

 

विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की सफलताओं, विशेषकर चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशनों का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

 

दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के 32 विद्यार्थियों को ‘बसंत कुमार सरला बिरला स्वर्ण पदक’ प्रदान किया गया, जबकि 10 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। इसके अलावा विभिन्न संकायों के 1331 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।

 

समारोह में विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक और राज्यसभा सांसद सह शासी निकाय सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह