झारखंड की एक तिहाई आबादी अपनी भाषा और पहचान की लड़ाई लड़ने को मजबूर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : हरमू में अखिल भारतीय भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक मंच अध्यक्ष कैलाश यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में भाषाई अस्मिता और क्षेत्रीय भाषा सूची से भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका, भूमिज के हटाए जाने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंच जल्द ही एक विशेष प्रतिनिधिमंडल का गठन करेगा, जो राज्य सरकार में इन भाषाओं को बोलने वाले मंत्रियों व विधायकों से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। मंच अध्यक्ष कैलाश यादव ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल भोजपुरी-मगही भाषी मंत्री राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह और मैथिली-अंगिका भाषी मंत्री संजय प्रसाद यादव सहित विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो को ज्ञापन सौंपेगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान भाषाई हक की लड़ाई का हिस्सा है, जिसे पूरे राज्य में जन-जागरण के माध्यम से चलाया जाएगा। गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा द्वितीय राजभाषा के रूप में मान्य इन भाषाओं को नियोजन नीति की क्षेत्रीय भाषा सूची से हटा दिया गया है, जिसके खिलाफ मंच लगातार आंदोलनरत है। बैठक में मंच के वरिष्ठ नेता अमरनाथ झा ने प्रस्ताव का सर्वसम्मत समर्थन करते हुए कहा कि अध्यक्ष द्वारा गठित विशेष कमिटी का मंच की ओर से स्वागत किया जाता है। इस बैठक में प्रमुख रूप से कैलाश यादव, अमरनाथ झा, सुरेंद्र मिश्रा, राधेश्याम यादव, चंद्रदेव मंडल, रामकुमार सिंह, सुधीर गोप, कुंदन सिंह, सुनील पांडेय, उमेश राय, बबन यादव, जितेंद्र यादव, विभाकर कुमार, राजेश झा, ब्रजकिशोर झा, दीनानाथ पासवान, शिवकुमार राय, महानंद भुवन, किशोर झा व सुबोध ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें