झारखंड देश में कहीं भी कम नहीं : राज्यपाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि झारखंड देश में कहीं भी कम नहीं है. इस राज्य में क्षमता भी है, काम करने की ताकत भी है. राज्य की नींव जनआकांक्षाओं को मजबूत करने के लिए रखी गई. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदर्शी सोंच के के कारण झारखंड का गठन हुआ. राज्यपाल राज्य स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि जिस समय झारखंड राज्य का गठन हुआ, उस समय मैं लोकसभा का सदस्य था, झारखंड के गठन के पक्ष में मैंने भी मतदान किया. इस वीर भूमि ने अनेक सपूत दिए हैं. जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. राज्यपाल ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में पूरे देश में मनाई जा रही है. वर्ष 2000 में जनआकांक्षाओं के अनुरूप झारखंड अस्तित्व में आया. दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने इस प्रदेश के लिए अपनी जीवन सर्वस्व न्योछावर किया. झारखंड अपने 25 साल के दौरान अनेक क्षेत्रों में प्रगति की है. राष्ट्र के निर्माण में योगदान दिया है. यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं. झारखंड शिक्षा, कृषि, खनन, ऊर्जा और खेल के क्षेत्र में पहचान बना रहा है. यहां की जनजातीय कला को विश्व स्तर पर सराहा जा रहा है. विकास योजनाओं का सही से क्रियान्वयन होना चाहिए.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें