झारखंड में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में डेटोनेटर बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 चाईबासा :  पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादियों के विरुद्ध चल रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने सारंडा से सटे कोल्हान के घनघोर जंगल में बसे माओवादी ग्रस्त टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपी गांव जाने वाले जंगली व पहाड़ी रास्ते छिपाकर रखे गये 18 हजार डेटोनेटर बरामद किये हैं। इन डेटोनेटर का प्रयोग नक्सली आइईडी बनाने में करते हैं। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हम लोगों को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के उग्रवादियों द्वारा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी जंगली/पहाडी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर सुरक्षा बलों के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुंचाने के उद्देश्य से रखा गया है। पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) ने टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी गांव के जंगल-पहाड़ी इलाके में गोला-बारूद छिपाया है. नक्सली इस सामग्री का उपयोग सुरक्षा बलों के खिलाफ विध्वंसक गतिविधियों और हमलों के लिए करने की योजना बना रहे थे. सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 60 बटालियन, कोबरा और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया. संयुक्त अभियान दल ने हुसिपी गांव के आसपास के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में गहन तलाशी ली. इस दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में छिपाए गए लगभग 18,000 डेटोनेटर बरामद किए गए. सुरक्षा कारणों से इन डेटोनेटरों को बम निरोधक दस्ते की मदद से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की विध्वंसक योजनाओं को बड़ा झटका लगा है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की