झारखंड विधानसभा कैंटीन में घोटाला! 2 दिन में 10 लाख के खाने का बना बिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची(RANCHI): झारखंड विधानसभा कैंटीन में एक बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 1 और 2 मार्च को सिर्फ दो दिनों में 10 लाख से ज्यादा का खाना परोसा गया, लेकिन ताज्जुब की बात तो ये है कि इतने लोग विधानसभा में थे भी नहीं जितना का बिल सामने आया है. ये बिल शनिवार और रविवार का बना है जबकि शनिवार और रविवार को विधानसभा में सभी विधायक मौजूद भी नहीं थे.

इस दिन कुल 81 में से सिर्फ 20 विधायक ही ट्रेनिंग में पहुंचे, लेकिन कैंटीन के बील में तो 500 लोगों को खाना परोसा गया. अब इसपर कई सवाल खड़ा हो रहे है. सवाल ये कि जब इतने लोग विधानसभा में थे ही नहीं तो इतना खाना किसको परोसा गया. यही नहीं इसके भुगतान के लिए रेस्टोरेंट की तरफ से विधानसभा के प्रभारी सचिव को बिल भी भेजा गया है. बिल सामने आने के बाद अब ये चर्चा का विषय बन गया है.

बिल में बताया गया है कि विधानसभा में ट्रेनिंग के दौरान 500 लोगों को खाना परोसा गया. जिसकी एक प्लेट की कीमत 900 रुपये और 500 प्लेट की कीमत 4,45000 रुपये है. इसके अलावा हाई टी 200 की कीमत 200 रुपये प्रति प्लेट लिखी गई, इसके बाद 200 लोगों के लिए चाय विद कुकी की कीमत 40 रुपये बताई गई. इसी तरह दो दिनों का बिल बनाया गया. जिसमें कुल 10 लाख से ऊपर का भुगतान किया जाना है. यहाँ घोटाला और गड़बड़ी की बू सदन तक पहुँच गई है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें