डीएसपीएमयू में कुलपति डॉ॰ तपन कुमार शांडिल्य के द्वारा दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

दिनांक 26 अप्रैल को अपराह्न 1 बजे पर्यावरण अध्ययन विभाग की संकाय सदस्य डॉ॰ अमृता लाल की लिखित दो पुस्तकों का प्रशासनिक भवन के सम्मेलन कक्ष में कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य द्वारा विमोचन किया गया।
यह दो पुस्तकें – ब्यूटिया मोनो स्पर्मा : द फ्लेम ऑफ फॉरेस्ट और एनवायरनमेंटल साइंस प्रैक्टिकल के नाम से शीर्षांकित है। कुलपति डॉ॰ तपन कुमार शांडिल्य ने इन पुस्तकों के विमोचन पर कहा कि यह काफी हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय में जर्नल और पुस्तकों का प्रकाशन नियमित अंतराल पर किया जा रहा है। उन्होंने दोनों पुस्तकों की सराहना करते हुए कहा कि यह दोनों पुस्तकें विद्यार्थियों को केंद्र बिंदु रखते में हुए लिखी गई है जो उनके लिए काफी उपयोगी होगी। पुस्तक की लेखिका डॉ॰ अमृता लाल ने मौके पर कहा कि डॉ॰ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में विद्यार्थी के तौर पर अध्ययन और अध्यापन के उपरांत यहां से ही अपनी दो पुस्तकों का प्रकाशन उनके लिए काफी गौरवान्वित करने वाला पल है। उन्होंने इन पुस्तकों के प्रकाशन के लिए कुलपति डॉ॰ तपन कुमार शांडिल्य, कुलसचिव डॉ॰ नमिता सिंह, पर्यावरण अध्ययन की समन्वयक डॉ॰ नमिता लाल के साथ अपने सभी विभागीय और पारिवारिक सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए उन्हें इन पुस्तकों के लेखन का प्रेरणास्रोत बताया । उन्होंने कहा कि यह दोनों पुस्तकें स्नातक और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों के अकादमिक हितों को ध्यान में रखकर लिखी गईं है। मौके पर डॉ॰ नमिता लाल,डॉ॰ सजलेंदू घोष ने भी पुस्तकों के संबंध में अपने विचार रखें। धन्यवाद ज्ञापन डॉ॰ जीसी बास्के ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह, विभिन्न विभागों के सभी विभागाध्यक्ष और समन्वयक मौजूद थे।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित