डीएसपीएमयू में विश्व ओजोन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची, 16 सितंबर। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पर्यावरण विज्ञान विभाग की ओर से विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने स्लाइड प्रस्तुतीकरण और पोस्टर के माध्यम से ओजोन परत के महत्व और संरक्षण से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की।

सहायक प्राध्यापिका डॉ. अमृता लाल ने विषय प्रवेश कराते हुए मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल की सफलता और वैश्विक स्तर पर ओजोन परत संरक्षण के प्रयासों पर विस्तृत प्रकाश डाला। डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार ने विद्यार्थियों को ओजोन परत के महत्व की गहन जानकारी दी।

जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सजलेंदू घोष ने अपने संबोधन में ओजोन परत को पृथ्वी का सुरक्षा कवच बताते हुए इसके संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. अजय कुमार चौधरी ने विश्व स्तर पर चल रहे प्रयासों की जानकारी साझा की।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा दी गई आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और प्रभावी बना दिया। मौके पर डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार, डॉ. एस. घोष, डॉ. अजय कुमार चौधरी, डॉ. के.एम. खान, डॉ. अमृता लाल, डॉ. देबू मुखर्जी, डॉ. अनुशील आनंद, डॉ. पूजा मंडल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की जानकारी विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी।

Ravi Prakash
Author: Ravi Prakash

रवि प्रकाश एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिनके पास फिल्म, टीवी और डिजिटल मीडिया में 10+ वर्षों का अनुभव है। इन्होंने क्राइम पैट्रोल, देवों के देव महादेव, पुलिस फाइल्स जैसे टीवी शोज़ और कई कॉर्पोरेट फिल्म्स में DOP और एडिटर के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में ये डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में मास कम्युनिकेशन विषयों के विज़िटिंग फैकल्टी हैं और कई मीडिया हाउस को वीडियो व सोशल मीडिया सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें