दिल्ली से ग्रैप तीन की पाबंदियां हटी, एक्यूआई 322 हुआ दर्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली। दिल्ली और उसके आसपास के शहरों में हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। गुरुवार को दिल्ली का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 322 दर्ज किया गया। प्रदूषण के स्तर में आए सुधार को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रैप-3 की पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगी। हालांकि ग्रैप 1 और 2 की पाबंदियां लागू रहेंगी।

 

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने गुरुवार को जारी आदेश में कहा कि पिछले कुछ दिनों के डेटा की जांच करने के बाद पाया कि एक्यूआई अब पहले से बेहतर स्थिति में है। एक्यूआई 400 से नीचे आ गया है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दो तीन दिनों में बारिश की संभावना जताई है। इसी को देखते हुए आयोग ने ग्रैप तीन की पाबंदियों को वापस लेने का फैसला किया है।

 

आयोग के इस फैसले के बाद दिल्ली-एनसीआर में उन सभी निर्माण कार्यों को फिर से शुरू करने की अनुमति मिल गई है, जो पिछले काफी समय से बंद पड़े थे। ईंट भट्ठों और स्टोन क्रशर जैसी गतिविधियों को भी बड़ी राहत मिली है, जिससे हजारों मजदूरों और व्यापारियों के काम फिर से पटरी पर लौट आएंगे। इसके साथ दिल्ली में रजिस्टर्ड बीएस-आईवी स्टैंडर्ड या उससे कम वाले डीजल की गुड्स गाड़ियों को राजधानी में चलने की अनुमति मिल गई है।

 

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की