दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम के आह्वान पर दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम आदमकद प्रतिमा अनावरण एवं सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

रक्तदान कार्यक्रम में झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह और केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि रक्तदान जैसे सामाजिक कार्य के माध्यम से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के प्रति सम्मान व्यक्त करना उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन ने अपने पूरे जीवन में झारखंड के गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, आदिवासियों और मूलवासियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका योगदान झारखंड के निर्माण और सामाजिक न्याय की लड़ाई में हमेशा याद रखा जाएगा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा