दुर्गा पूजा महासमिति भागलपुर ने आयोजित किया सम्मान समारोह, प्रशासनिक अधिकारियों को किया सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महासमिति, भागलपुर की ओर से गुरुवार को दीपनगर में सम्मान समारोह एवं बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष अभय कुमार घोष (सोनू) ने की, जबकि संचालन महासमिति के संरक्षक कमल जायसवाल ने किया। इस दौरान महासमिति के पदाधिकारियों ने आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासमिति के संरक्षक डॉ. आनंद मिश्रा ने कहा कि इस वर्ष भी महासमिति और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर शांति एवं सद्भाव के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान सीमा जायसवाल और प्रिया सोनी को महासमिति में शामिल किया गया। साथ ही महासमिति के कुछ पूर्व पदाधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई। महासमिति के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैयालाल, महासचिव जयनंद आचार्य, कोषाध्यक्ष तरुण घोष, मीडिया प्रभारी विशाल कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने इस बार दुर्गा पूजा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

समारोह के दौरान बिजली विभाग के मुजाहिदपुर एसडीओ प्रणव कुमार मिश्रा, नाथनगर एसडीओ स्वप्निल और तिलकामांझी एसडीओ समर कुमार को सम्मानित किया गया। वहीं नगर निगम के कार्यालय अध्यक्ष सह योजना प्रभारी रेहान और स्वास्थ्य प्रभारी आदित्य जायसवाल को भी सम्मानित किया गया।

महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराने में प्रशासनिक विभागों का सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है। बिजली विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पूजा व्यवस्था को सुचारू रखने का प्रयास किया जाएगा। महासमिति ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आपसी सहयोग और समन्वय से ही भागलपुर में दुर्गा पूजा को सफल, सुव्यवस्थित और भव्य रूप दिया जा सकता है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की