धनबाद व झारखंड की कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता, सांसद ढुलू महतो ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
धनबाद। धनबाद के सांसद ढुलू महतो ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और धनबाद सहित संपूर्ण झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। सांसद महतो ने बढ़ते अपराध, अवैध गतिविधियों की सक्रियता और आम जनता के भीतर बढ़ती असुरक्षा भावना को अत्यंत गंभीर मुद्दा बताते हुए केंद्र से विशेष हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने हाल ही में धनबाद में हुई दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना और कोयलांचल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों का उल्लेख करते हुए कहा कि अपराधियों में कानून का भय कम होता जा रहा है। सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बजाय ट्रांसफर–पोस्टिंग की राजनीति में उलझी है, जिसका परिणाम यह है कि आम नागरिक लगातार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। ढुलू महतो ने यह भी कहा कि धनबाद, जो औद्योगिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है, अपराधों की चपेट में आने से निवेश, उद्योग, व्यापार, श्रमिक सुरक्षा और आम जनजीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो क्षेत्र का सामाजिक व आर्थिक ढांचा संकट में आ सकता है। बैठक के दौरान सांसद ने धनबाद की कानून-व्यवस्था मजबूत करने, पुलिस तंत्र को सुदृढ़ करने, कोयलांचल में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और जनता को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए केंद्र से आवश्यक सहयोग की मांग की। उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र धनबाद के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए राज्य प्रशासन को उपयुक्त दिशा-निर्देश प्रदान करे। गृह मंत्री अमित शाह ने सांसद महतो की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी मुद्दों पर आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद की यह मुलाकात झारखंड में बढ़ते अपराध और सुरक्षा तंत्र की कमजोरियों को लेकर नई राजनीतिक सक्रियता का संकेत देती है।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह