पति से नाराज पत्नी ने बेटी की हत्या कर खूद लगाई फांसी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा : पति से नाराज महिला ने अपनी एक साल की बेटी को पटक कर मार डाला। इसके बाद खुद भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में शुक्रवार को हुई। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर किया है। मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार जीतपुर राय टोला निवासी धन्यराम मुर्मू की शादी ढाई वर्ष पूर्व गांव के ही लिली सोरेन से ही हुई थी। दोनों से एक पुत्री का जन्म हुआ था। धन्यराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। गांव में रोजगार नहीं मिलने की वजह से धन्यराम 31 अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के सियालदह मजदूरी करने गया था। उसे बहन ने फोन कर बताया कि भाभी ने बेटी को मारकर स्वयं फंदे में झूलकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही धन्यराम घर पहुंचा। उसने मामले को लेकर पुलिस को आवेदन सौंपा है। धन्यराम ने पुलिस को बताया कि पत्नी की कुछ दिनों से दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वहीं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया गया और पति धन्यराम मुर्मू के आवेदन पर यूडी कांड दर्ज किया गया है।

अक्सर होता था पति-पत्नी में झगड़ा

ग्रामीणों के अनुसार धन्यराम मुर्मू की शादी गाव में ही तीन वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच आपस में लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। पत्नी लिली सोरेन पति को मजदूरी करने के लिए बाहर जाने से मना कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा होने के पश्चात 31 अक्तूबर को प्रातः ही धन्यराम मजदूरी करने पश्चिम बंगाल के सियालदह के लिए निकल गया। यह पत्नी से बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अपनी बच्ची को पटक कर मार दिया। इसके बाद खुद भी घर के अंदर फांसी में झूलकर जान दे दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर

पाकुड़: 29 जुलाई तक भरें गणना प्रपत्र, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 29 जुलाई 2026