पथरगामा में पदस्थापित बीटीएम प्रदीप कुमार का हृदयाघात से निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पथरगामा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में पदस्थापित बीटीएम प्रदीप कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बसंतराय थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव स्थित अपने आवास पर अचानक हृदयाघात होने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों के साथ गांव और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार को प्रदीप कुमार कदमा गांव में वैक्सीन से संबंधित कार्य करने के बाद शाम को अपने घर लौटे थे। रात में भोजन करने के बाद वह सोने के लिए गए। इसी दौरान उनके सीने में अचानक दर्द उठा। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे, तभी घर पर ही उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार ने वर्ष 2021 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में बीटीएम के पद पर योगदान दिया था। इससे पहले वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठाकुरगंगटी में पदस्थापित थे। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत रहते हुए उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

प्रदीप कुमार के निधन की खबर सुनकर बीटीएम शेखर राउत समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी बनियाडीह स्थित उनके आवास पहुंचे। स्वास्थ्य कर्मियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत से काम लेने की सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर