परीक्षा आदेश से नाराज़गी, सदर अस्पताल की नर्सों का फूटा गुस्सा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची : राजधानी रांची के सदर अस्पताल परिसर में उस समय माहौल गर्म हो गया जब आउटसोर्सिंग पर काम कर रही नर्सें अचानक विरोध-प्रदर्शन करने लगी। विरोध कर रही नर्सें लगातार अस्पताल पर मनमानी करने का आरोप लगा रही थी। अस्पताल प्रबंधन के द्वारा देर रात नोटिस निकाल दिया गया और फिर से परीक्षा देने की बात की जाने लगी। आदेश के बाद नर्शो में भारी आक्रोश है। करीब 300 नर्सें वर्तमान में सदर अस्पताल में सेवा दे रही हैं। इन नर्सों का कहना है कि वे पिछले आठ वर्षों से यहां निरंतर काम कर रही हैं और कोरोना महामारी के दौरान भी दिन-रात मरीजों की देखभाल की। उनका आरोप है कि परीक्षा का यह फरमान उनके अनुभव और सेवा के महत्व को कमतर आंकने जैसा है और इससे यह आशंका बढ़ती है कि कहीं यह उनकी नौकरी छीनने की कोशिश न हो। सुबह होते ही नर्सें अस्पताल के गेट पर जमा हो गईं और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं। स्थिति को बिगड़ते देख डिप्टी सुप्रीटेंडेंट मौके पर पहुंचे और नर्सों से बातचीत की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परीक्षा नहीं ली जाएगी और किसी की भी नौकरी खतरे में नहीं पड़ेगी। आश्वासन मिलने के बाद नर्सों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया, लेकिन दोबारा आंदोलन की चेतावनी भी दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों