पलामू : अपराधियों ने पारा शिक्षक को मारी गोली ,रांची रेफर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पलामू, । पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में बुधवार रात घर के पास अपराधियों की गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक जमालुद्दीन अंसारी को एमएमसीएच से रांची रेफर कर दिया गया। परिजन रिम्स में न ले जाकर गुरुवार को निजी अस्पताल मेदांतामें भर्ती कराया है। फायरिंग के बाद छर्रा जमालुद्दीन के लंग्स में फंसा हुआ है। परिजनों के अनुसार सुबह 9 तक ऑपरेशन नहीं हुआ था। प्रक्रिया चल रही थी। घटना के पीछे जमीन विवाद सामने आया है। गांव के एक व्यक्ति से जमीन की खरीद बिक्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल आ रहा है। रांची रेफर होने से पहले जमालुद्दीन ने पुलिस को इस संबंध में जानकारी दी है। सूचना के आलोक में पुलिस कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। घटना को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि बुधवार की रात जमालुद्दीन अंसारी को उसे वक्त गोली मार दी गई थी। जब वह गांव में किराना दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर एक पक्का मकान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने अचानक फायरिंग कर दी थी। बांह में दाहिने तरफ और पेट के हिस्से में जख्म बन गया था। प्रारंभिक इलाज अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में किया गया। एमएमसीएच में भी कुछ देर तक इलाज किया गया और गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।जिस समय घटना हुई उस वक्त जमालुद्दीन अंसारी की पुत्री घर के बाहर चाय पी रही थी। पुत्री ने हमलावरों को गोली चलाते हुए देखा है। उनकी संख्या दो बताई गई है। हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की