पाकुड़ जाने के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय का पाकुड़िया स्थित झामुमो प्रखंड कार्यालय में स्वागत किया गया। प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन की मजबूती, पार्टी गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





