पाकुड़ और जियापानी में 4-5 जुलाई को प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति, विभाग ने जारी किया शेड्यूल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड (JUSNL) के संचरण अनुमंडल, पाकुड़ द्वारा 132 केवी मदनपुर–पाकुड़ और मदनपुर–जियापानी संचरण लाइन में रखरखाव तथा पेड़-पौधों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण 4 और 5 जुलाई को पाकुड़ और जियापानी ग्रिड उपकेंद्रों से जुड़ी कई 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय के अनुसार प्रभावित रहेगी।

विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार 4 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र पाकुड़ एवं जियापानी से निकलने वाली सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। इसके बाद सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ग्रिड उपकेंद्र पाकुड़ से निकलने वाली सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी।

वहीं 5 जुलाई को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ग्रिड उपकेंद्र पाकुड़ से निकलने वाली सभी 33 केवी फीडरों की बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और बिजली का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है।

झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड ने असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए कहा है कि रखरखाव कार्य बिजली आपूर्ति व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस संबंध में सूचना संबंधित विद्युत अधिकारियों के साथ-साथ पाकुड़ और साहेबगंज के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया माध्यमों को भी उपलब्ध करा दी गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में