पाकुड़ पहुंचे झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू अपनी केंद्रीय टीम के साथ गुरुवार को पाकुड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न्यू कलेक्ट्रेट चौक स्थित शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ संगठन के महामंत्री संजीव कुमार और कोषाध्यक्ष संतोष कुमार महतो भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

राहुल मुर्मू ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान झारखंड पुलिस एसोसिएशन की केंद्रीय टीम संथाल परगना क्षेत्र के दौरे पर है। देवघर, बासुकीनाथ और दुमका के बाद टीम पाकुड़ पहुंची है। उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं, कार्यस्थल की चुनौतियों और उनके सुख-दुख को करीब से समझना है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकुड़ उनका गृह जिला है।

उन्होंने कहा कि संगठन पुलिसकर्मियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाएगा और आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास करेगा।

इस दौरान राहुल मुर्मू ने मांग उठाई कि पाकुड़ में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा की तरह अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिस जवानों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मांग को पुलिस अधीक्षक और राज्य सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा।

पाकुड़ आगमन पर जिला पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राहुल मुर्मू और उनकी टीम का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामाशीष कुमार, सचिव सुराय तापे, कोषाध्यक्ष अनंत राम, संयुक्त मंत्री मंगल किस्कू सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में 52.10 लाख के उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड की कदमा पंचायत अंतर्गत मेदनीचक गांव में 15वें वित्त आयोग की लगभग 52.10 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य

गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, डीसी ने दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गुरुवार को गोड्डा जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता

महागामा में सपन कुमार मंडल बने डीडीओ, शिक्षकों से बोले- समय पर होगा वेतन भुगतान

महागामा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में गुरुवार को मध्य विद्यालय महादेव बथान के शिक्षक सपन कुमार मंडल को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) बनाए

महागामा में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

महागामा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं