पाकुड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, स्थायी लोक अदालत से विवादों के समाधान की दी जानकारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में बैंक ऑफ इंडिया शाखा, पाकुड़ में स्थायी लोक अदालत से संबंधित जनोपयोगी सेवाओं पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर आयोजित हुआ।

शिविर में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला, सदस्य मो. अबरारुल हक, राजीव कुमार झा तथा बैंक शाखा प्रबंधक अनुरंजन आनंद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अशोक कुमार शुक्ला ने स्थायी लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसके माध्यम से जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों का सरल, त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान कराया जा सकता है।

स्थायी लोक अदालत के सदस्य मो. अबरारुल हक ने बिजली, बीमा, बैंकिंग एवं अन्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के निपटारे की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुलह योग्य मामलों का समाधान स्थायी लोक अदालत के माध्यम से बिना किसी शुल्क के कराया जा सकता है।

कार्यक्रम में सदस्य राजीव कुमार झा ने बताया कि गरीब, महिलाएं, बच्चे, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग सहित पात्र व्यक्ति बैंकिंग और अन्य सुलह योग्य मामलों में विधिक सहायता एवं स्थायी लोक अदालत की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को बैंकिंग सेवाओं और कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर बैंक कर्मी, बैंक ग्राहक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में 52.10 लाख के उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड की कदमा पंचायत अंतर्गत मेदनीचक गांव में 15वें वित्त आयोग की लगभग 52.10 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य

गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, डीसी ने दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गुरुवार को गोड्डा जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता

महागामा में सपन कुमार मंडल बने डीडीओ, शिक्षकों से बोले- समय पर होगा वेतन भुगतान

महागामा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में गुरुवार को मध्य विद्यालय महादेव बथान के शिक्षक सपन कुमार मंडल को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) बनाए

महागामा में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

महागामा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं