पीयूष गोयल ने बजट 2026-27 को बताया विकसित भारत का बजट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

नई  दिल्ली :  वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बजट 2026-27 को विकसित भारत का बजट बताया और कहा कि प्रस्तुत बजट में 12 लाख करोड रुपए से अधिक के पूंजीगत व्यय के प्रावधान और विभिन्न बुनियादी क्षेत्रों और उद्योगों के विकास को लिए की घोषणाओं से उद्योग और व्यापार को लाभ पहुंचेगा। श्री गोयल ने ऐसी घोषणाओं की सूची के साथ टैक्स पर अपने पोस्ट में कहा,” ये विकास भारत बजट में उद्योग और व्यापार को लाभ पहुंचाने वाली प्रमुख घोषणाएं हैं। इस सूची में उन्होंने 12.2 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय आवंटन, भारतीय बौद्धिक संपदा अधिकारों को डिजाइन करने और आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने के लिए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0,इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के लिए 40,000 करोड़ रुपए तक के परिव्यय, 10,000 करोड़ का लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कोष तथा आत्मनिर्भर भारत कोष में 2,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की घोषणा का उल्लेख किया है।
उन्होंने इसी क्रम में कंटेनर निर्माण के लिए 10,000 करोड़ रुपए का आवंटन, ग्रामीण महिला नेतृत्व वाले उद्यमों के लिए शी-मार्ट योजना, शहर आर्थिक क्षेत्र (सीपीआर): 5 वर्षों में प्रति सीईआर 5000 करोड़ रुपए के परिव्यय, 200 पुराने औद्योगिक समूहों को पुनर्जीवित करने की योजना,भारत से डेटा सेंटर सेवाओं का उपयोग करके वैश्विक स्तर पर क्लाउड सेवाएं प्रदान करने वाली किसी भी विदेशी कंपनी को 2047 तक कर छूट, बायोफार्मा शक्ति योजना: अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपए, कार्बन कैप्चर यूटिलाइजेशन एंड स्टोरेज के लिए 5 वर्षों में 20,000 करोड़ रुपए, , श्रम प्रधान वस्त्र क्षेत्र के लिए एकीकृत कार्यक्रम, राज्यों को 3 समर्पित रासायनिक पार्कों के लिए सहायता, विकास को बढ़ावा देने वाले 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर, प्रमुख औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के पास 5 विश्वविद्यालय टाउनशिप, 15000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में वीडियो और गेमिंग कंटेंट क्रिएटर लैब तथा मेडिकल टूरिज्म के लिए 5 क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने की योजना कभी उल्लेख किया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की