पेसा कानून के कार्यान्वयन को लेकर कांग्रेस और झामुमो में मतभेद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची ;  झारखंड में सत्ताधारी गठबंधन का हाल बेहाल है। पार्टी के तमाम शीर्ष नेता संवाद का रास्ता छोड़कर सीधे मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिख रहे हैं।ऐसे नेताओं में पहले तो वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर का नाम सामने आया और अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी कई मुद्दों पर सीधे मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं। चिट्ठी-चिट्ठी के इस खेल से ऐसा लग रहा है जैसे बातचीत का रास्ता बंद होने ही वाला है।मामला जब ऊपर से शुरू हुआ है तो असर नीचे तक इसका असर दिखेगा ही। नया विवाद पेसा कानून काे लागू करने का लेकर है।कांग्रेस की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह इसको लेकर दो-तीन राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करा चुकी हैं तो अब झामुमो की ओर से यह बात कही जा रही है कि इसे जनजातीय कल्याण विभाग लागू करेगा।झारखंड में सत्ताधारी गठंबधन के पास भारी बहुमत होने के बावजूद आपसी तालमेल कमजोर पड़ती दिख रही है। शुरुआत भाषा विवाद पर वित्त मंत्री के पत्र से हुई है। वित्त मंत्री ने सीधे मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले पर राजनीतिक दलों का ध्यान खींचा और तमाम प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं।सूत्रों के अनुसार इसी बीच कई मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने भी सीधे मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। हालांकि, उनकी ओर से पत्रों को सार्वजनिक नहीं किया गया है।

इधर, हाल में ही पंचायती राज एक्सटेंशन टू शिड्यूल एरिया (पेसा) को लागू करने के लिए ग्रामीण विकास विभाग लगातार कार्यक्रम आयोजित करा रहा है। अभी कांग्रेस पार्टी के विभिन्न वर्गों से इस संदर्भ में सुझाव भी मांगे गए हैं।कार्यक्रम के दौरान अपना सुझाव देते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंच से ही यह बात कही कि इस मसले पर मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा से भी परामर्श कर लेना चाहिए। इससे इस बात के संकेत और गहरे हो गए कि दोनों दलों के बीच कहीं ना कहीं दूरियां बढ़ गई हैं।दूसरी ओर अनुसूचित जाति कल्याण विभाग की ओर से तैयारियों की बात ने आग में घी डालने का काम किया है। परिस्थितयां अभी भी नहीं संभलीं तो गठबंधन के दाेनों दलों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश, डीसी की अध्यक्षता में स्थापना एवं अनुकम्पा समिति की बैठक संपन्न

गोड्डा। समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में

नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

पाकुड़ : अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्यों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोध दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक

पद्म भूषण से सम्मानित हुए दिशोम गुरु शिबू सोरेन, शाहिद इकबाल बोले- झारखंड के संघर्ष और अस्मिता का हुआ सम्मान

पाकुड़ : दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय समिति सदस्य शाहिद इकबाल

मुहर्रम को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

पाकुड़। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बुधवार को पुलिस द्वारा