प्रधानमंत्री ने ‘असोम दिवस’ पर असमवासियों को दी शुभकामनाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘असोम दिवस’ पर असम के लोगों को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार प्रदेश को विकास की नयी ऊंचाई पर ले जाने के लिये प्रतिबद्ध है। श्री मोदी ने असोम दिवस’ पर मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज स्वर्गदेव चाओलुंग सुकाफा के विजन को पूरा करने के हमारे संकल्प को दोहराने का अवसर है। श्री मोदी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में, केंद्र और असम में राजग की सरकारें असम की तरक्की को बढ़ावा देने के लिए निरंतर काम कर रही हैं। इसके साथ ही प्रदेश में भौतिक और सामाजिक आधारभूत ढांचे बढ़ाने में काफी तरक्की हुई है। श्री मोदी ने कहा कि ताई-अहोम संस्कृति और ताई भाषा को लोकप्रिय बनाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इससे असम के युवाओं को बहुत लाभ होगा।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की