प्रधानमंत्री मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर मंत्री शैलेन्द्र ने बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में विशेष पूजा की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिन से अधिक समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बनाने पर बिहार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने बिहपुर स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति, स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर बने रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किए जाने पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र ने विशेष पूजा-अर्चना कर उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
बुधवार को मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र बिहपुर स्थित बाबा बज्रलेश्वरनाथ धाम पहुंचे, जिसे स्थानीय लोग ‘मिनी देवघर’ के नाम से भी जानते हैं। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल और दीर्घ जीवन की प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किया गया।
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4399 दिनों से अधिक समय तक देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देकर एक नया इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है।
इंजीनियर शैलेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उनके नेतृत्व में देश ने अनेक नई उपलब्धियां हासिल की हैं और विश्व मंच पर भारत की स्थिति लगातार मजबूत हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों तक पहुंचा है। गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ है। यही कारण है कि उन्हें लगातार जनआशीर्वाद मिलता रहा है।
पूजा-अर्चना के बाद मंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान ठाकुरबाड़ी के महंत राजेंद्र दास की उपस्थिति में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी श्यामसुंदर राय, विमल शर्मा, गोपाल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन राय, पूर्व मुखिया नरेश चौधरी, पूर्व सरपंच सुनील चौधरी सहित अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा शंभु राय, अमित उर्फ गुड्डू राय, चंद्रकांत चौधरी, प्रभुनंदन चौधरी, उत्तम कुमार, अभय राय, रूपेश रूप, ज्ञानदेव कुमार सहित विभिन्न मंडलों और बूथों के भाजपा पदाधिकारी, एनडीए कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन के लिए विशेष प्रार्थना की गई।
rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत निकली रैली, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग

गायत्री शक्तिपीठ परिवार के बैनर तले सोमवार को गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गोड्डा शहर में भव्य रैली निकाली गई। जिला प्रभारी प्रदीप कुमार

एमएसीपी से वंचित करने के विरोध में शिक्षकों ने फूंकी शिक्षा विभाग के आदेश की प्रतियां

झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत सिंह के निर्देश और जिला इकाई के आह्वान पर सोमवार को महागामा प्रखंड के

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 22 साल की सश्रम कारावास, पोक्सो कोर्ट ने सुनाई सजा

गोड्डा की विशेष पोक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए नानू कर्मकार (निवासी सालबनी, तीनपहाड़, साहेबगंज) को 22 वर्ष

पात्र मतदाताओं का नाम हर हाल में मतदाता सूची में जुड़वाएं : मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सह ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को