प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार के मनसाही प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को काली पट्टी लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति अपना विरोध जताया और राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग उठाई।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक उत्तम कुमार ने बताया कि एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के आह्वान पर देशभर में OPS से वंचित कर्मचारी, पदाधिकारी और शिक्षक-शिक्षिकाएं काली पट्टी लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए विरोध जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रमुख मांग NPS और UPS को बंद कर पुरानी पेंशन योजना यानी OPS को बहाल करना है।

उत्तम कुमार ने कहा कि, “ओपीएस हमारा अधिकार है, कोई खैरात नहीं। यह हमारे बुढ़ापे का सहारा है।” उन्होंने कहा कि शिक्षक पूरी जिंदगी देश के भविष्य को संवारने में योगदान देते हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने के लिए पुरानी पेंशन योजना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि NPS और UPS में कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित है, जबकि OPS में सुरक्षा और सम्मान दोनों मिलता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब नेता, मंत्री, सांसद और विधायक एक दिन के कार्यकाल के बाद भी आजीवन पेंशन का लाभ ले सकते हैं, तो 30-35 वर्षों तक सेवा देने वाले शिक्षक और कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ क्यों नहीं मिलना चाहिए।

शिक्षकों ने सरकार से जनभावना को समझते हुए जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि पुरानी पेंशन कोई भीख नहीं, बल्कि उनका अधिकार है और सम्मान के साथ जीवन जीने के लिए वे OPS की मांग जारी रखेंगे।

इस मौके पर विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं में विनोद कुमार रजक, वंदना कुमारी, मंजू कुमारी, सरिका ठाकुर और प्रियम कुमारी मौजूद रहीं। वहीं, शिक्षा सेवकों में प्रवीण कुमार ऋषि देव और गुरचरण ऋषि भी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन