प्रिंस खान दुबई से दे रहे धमकी भरे फोन, जमशेदपुर के कारोबारीयों में खौफ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमशेदपुर : धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान का काला साया जमशेदपुर में भी मंडराने लगा है। हाल के दिनों में कुछ ऐसी घटनाएं लौहनगरी में हुई हैं, जिसमें प्रिंस खान का नाम आ रहा है। इनमें रंगदारी मांगे जाने से लेकर फायरिंग की घटनाएं शामिल हैं। हालांकि, अब तक किसी मामले में प्रिंस खान को नामजद नहीं किया गया है। मगर, जिस तरह से शहर में उसकी चर्चा चल रही है, उससे लग रहा है कि शहर पर प्रिंस खान का खौफ हो रहा है।

 

सूत्र बताते हैं कि प्रिंस खान ने जमशेदपुर में बदमाशों का एक तगड़ा नेटवर्क तैयार कर लिया है। पहले प्रिंस खान धनबाद और बोकारो में ही घटनाओं को अंजाम देता था। इस इलाके के कारोबारियों में प्रिंस खान के नाम का खौफ है। अब प्रिंस खान अपना दायरा बढा रहा है। अब रांची के साथ ही जमशेदपुर के कारोबारी भी उसके निशाने पर हैं।कुछ दिन पहले सीतारामडेरा के भुइयांडीह इलाके में कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग की घटना अंजाम दी गई थी।

 

इस घटना में प्रिंस खान का नाम सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि प्रिंस खान ने ही दुबई से कारोबारी को फोन कर दो करोड़ रुपये रंगदारी देने की बात कही थी। रंगदारी नहीं मिलने के बाद ही कारोबारी के घर पर फायरिंग हुई। सीतारामडेरा थाने में इस मामले में केस दर्ज हुआ है और पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। धनबाद में राजलक्ष्मी पेट्रोल पंप पर भी फायरिंग की एक घटना हुई थी।

 

इस घटना के आरोपी जमशेदपुर से भी गिरफ्तार किए गए। धनबाद पुलिस ने कुछ दिन पहले ही डोबो पुल के पास से आशीष सिंह नामक युवक को पकड़ा था। बताते हैं कि पुलिस ने आशीष से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने भानु मांझी का नाम बताया। इसी के बाद से धनबाद पुलिस भानु माझी की तलाश में जुटी हुई थी। तभी तेतुलमारी और राजगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि भानु अपने कुछ साथियों के साथ तिलताड़ के जंगल में मौजूद है। इस पर पुलिस पहुंची तो वे लोग भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग की गई। इसी फायरिंग में भानु घायल हुआ है। कहा जा रहा है कि जमशेदपुर पुलिस भी प्रिंस खान के गुर्गे भानु मांझी से पूछताछ कर सकती है।

 

भानु मांझी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग का राज खोल सकता है।सोनारी व कदमा में खड़ा हुआ अपराध का नेटवर्क बताया जा रहा है कि सोनारी और कदमा इलाके में बदमाशों के कुछ गिरोह प्रिंस खान के संपर्क में हैं। प्रिंस खान इन गुर्गों के जरिए अपने जरायम का साम्राज्य विस्तार करना चाहता है। बताया जा रहा है कि सीतारामडेरा के भुइयांडीह में हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग के मामले में भी भानु माझी का ही हाथ हो सकता है। कहा जा रहा है कि प्रिंस खान के कहने पर भानु मांझी ने ही फायरिंग की होगी।

 

तब पुलिस के चंगुल से निकल गया था भानु बताया जा रहा है कि भानु मांझी कुछ दिनों पहले जमशेदपुर में ही था। यहां पुलिस को उसके ठिकाने की भनक लग गई थी। पुलिस को पता चला था कि यह लोग रंगदारी के लिए कोई घटना अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि भानु मांझी टीओपी मैदान के पास अपने साथियों के साथ है। इस पर पुलिस ने छापेमारी की थी। मगर, यहां से भानु मांझी निकल भागने में कामयाब हो गया था। जबकि, उसका एक गुर्गा मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम, जल संरक्षण को लेकर ग्रामीण जागरूक

महेशपुर। जल जीवन मिशन के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, पाकुड़ की ओर से सोमवार, 10 अगस्त 2026 को महेशपुर प्रखंड की बासकेंद्री पंचायत अंतर्गत

केकेएम कॉलेज में स्नातक की 2850 सीटें घटीं, विधायक निसात आलम ने मंत्री को लिखा पत्र

  पाकुड़। केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक स्तर पर सीटों में की गई भारी कटौती को लेकर क्षेत्र में चिंता बढ़ गई है। सीटों में

लिट्टीपाड़ा में PVTG सर्वे की समीक्षा, 1100 सर्वे कार्य लंबि

लिट्टीपाड़ा। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के सर्वे कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

यूनिट टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 छात्र-छात्राएं सम्मानित

पाकुड़। शहर के राज हाई स्कूल रोड स्थित ऑक्सफोर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर एजुकेशन आईटीसीटी, पाकुड़ में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह