फर्जी अटेंडेंस पर जिला शिक्षा विभाग सख्त, रैंडमली स्कूलों की जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। जिले में शिक्षकों द्वारा फर्जी उपस्थिति दर्ज किए जाने के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इस मामले को लेकर राज्य शिक्षा मुख्यालय द्वारा सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए गए हैं कि फर्जी अटेंडेंस बनाने वालों की जांच कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।  इसी क्रम में भागलपुर जिला शिक्षा विभाग ने भी तैयारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार से अटेंडेंस कोषांग की विशेष टीम द्वारा रैंडमली आधार पर स्कूलों के अटेंडेंस की जांच होगी। जांच में जो भी शिक्षक फर्जी उपस्थिति दर्ज करते हुए पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत डीपीओ स्थापना देवनारायण पंडित ने बताया कि ई-शिक्षा पोर्टल पर दर्ज उपस्थिति का गहन विश्लेषण किया जाएगा। पहले से जिन शिक्षकों को उपस्थिति से संबंधित मामलों में स्पष्टीकरण देना पड़ा है, उनकी पुरानी फाइलों की भी जांच की जाएगी। यदि फर्जीवाड़ा सिद्ध होता है, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई होगी।   डीपीओ ने जिले के शिक्षकों से अटेंडेंस मामले में संबंध में सतर्क किया है कि वे उपस्थिति दर्ज करते समय सही और अद्यतन जानकारी ही प्रस्तुत करें। नहीं तो पकड़े जाने पर उन पर कार्रवाई होगी साथ ही साथ मामला अगर गंभीर हुआ तो नौकरी भी जा सकती है।  फर्जी अटेंडेंस की समस्या से निपटने के लिए शिक्षा विभाग ने तकनीक का सहारा लेने का निर्णय लिया है। डीईओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, अब ई-शिक्षाकोष ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति की पुष्टि फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी से होगी। यह तकनीक इस बात की गारंटी देगी कि उपस्थिति दर्ज करते समय अपलोड की गई तस्वीर वास्तविक है या किसी स्कैन की गई फोटो या पुरानी तस्वीर का उपयोग किया गया है।इससे अटेंडेंस में हेरफेर की संभावना लगभग समाप्त हो जाएगी। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से उपस्थिति प्रणाली में पारदर्शिता आएगी और अनुशासन भी बना रहेगा। विभाग का यह कदम न केवल जवाबदेही तय करेगा बल्कि शिक्षकों में समय पालन की संस्कृति को भी बढ़ावा देगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार: सम्बल योजना के तहत दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन और फोल्डेबल वॉकर वितरित

कटिहार: समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, बिहार द्वारा संचालित ‘सम्बल’ योजना के तहत शुक्रवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने दिव्यांगजनों के

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर