फिर नाव की सवारी करेंगे मुकेश सहनी , कुशवाहा ने बचाया “गैस सिलेंडर” पार्टियों को चुनाव चिन्ह आवंटित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना : बिहार में अक्टूबर नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. इलेक्शन कमिशन ने आगामी चुनाव को देखते हुए आठ दलों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया है. मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को फिर से नाव चुनाव चिन्ह वापस मिल गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को पर्स चुनाव चिह्न दिया गया था, लेकिन एक बार फिर पुराना चुनाव चिह्न नाव प्राप्त हो गया है. वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि यह भीमराव अंबेडकर के संविधान की जीत है. कई प्रावधानों को पार करने के बाद एक बार फिर पुराना चुनाव चिन्ह नाव प्राप्त हो गया. वीआईपी का नाव चुनाव चिन्ह से भावनात्मक लगाव रहा है.

वहीं उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को “गैस सिलेंडर” चुनाव चिन्ह स्थाई रूप से आवंटित किया गया है. चुनाव आयोग ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को चुनाव चिन्ह “स्कूल बैग” अलॉट किया है. पार्टी के सभी 243 प्रत्याशी इस निशान पर चुनाव मैदान में उतरेंगे.

जन सुराज पार्टी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि स्कूल बैग शिक्षा और प्रगति का प्रतीक है, जो उनकी विचारधारा को दर्शाता है. वहीं भारत सार्थक पार्टी को कैंची, लोहिया जनता दल को बाल्टी, जन सहमति पार्टी को लेडीज पर्स, भारतीय जनता समाजसेवी पार्टी को बांसुरी, राष्ट्रीय समाजवादी लोक अधिकार पार्टी को अंगूठी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है.

इन सियासी दलों ने चुनाव आयोग को सिंबल के लिए आवेदन दिया था. अब यह पार्टियां जहां से भी उम्मीदवार उतारेंगी वहां किसी अन्य उम्मीदवार को इनके चुनाव चिन्ह नहीं आवंटित किए जाएंगे. बिहार में ठीक चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं. 243 सीटें हैं. NDA का मुकाबला महागठबंधन से है लेकिन प्रशांत किशोर संघर्ष को त्रिकोणीय बनाने में जुटे हुए हैं. कई अन्य छोटी पार्टियां भी मैदान में उतरेंगी.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें