बरहेट में किशोरियों के सर्वांगीण सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के मार्गदर्शन में राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका विद्यालय, बरहेट एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरहेट में किशोरियों के सर्वांगीण विकास एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी योजनाओं, बाल अधिकार, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, बाल संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच-बैड टच, डिजिटल साक्षरता, डायन प्रथा उन्मूलन, मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन तथा सखी वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बालिकाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और महिला हिंसा की स्थिति में उपलब्ध कानूनी, चिकित्सीय एवं मनोसामाजिक सहायता सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया।

इसके साथ ही प्रायोजन योजना, आफ्टर केयर, फोस्टर केयर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने की अपील की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत “एक पेड़ बेटी के नाम” अभियान के तहत विद्यालय परिसर में छात्राओं द्वारा पौधारोपण कराया गया। वहीं, मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमती पुनम कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बरहेट की प्रभारी प्राचार्य ममता कुमारी, लेखापाल रेशमी मुर्मू, सीमा सलेक्टिना मुर्मू, ममता देव, अर्चना कुमारी, भारती कुमारी, शिक्षकगण तथा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का

देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई