बांका: एकतरफा प्यार , स्कूल जा रही छात्रा की मांग में जबरन सिंदूर डाला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

बांका जि‍ले के जयपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल से पढ़ाई कर घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ रास्ते में एक युवक ने जबरदस्ती करते हुए उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार वह युवक रोज उसे रास्‍ते में छेेकता था और प्‍यार करने को कहता था। छात्रा के मना करने के बाद भी वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया। आज तो उन्‍होंने हद की पार कर दी।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उस युवक ने उसे रोक लिया और जबरन उसकी मांग में सिंदूर डाल दिया। इसके बाद कहा क‍ि- तुमको हमसे प्‍यार करना ही होगा। छात्रा कुछ समझ पाती, उससे पहले ही वह मौके से फरार हो गया। घटना से घबराई छात्रा ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई।

 

छात्रा के पिता ने देर शाम जयपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि थाना क्षेत्र के घरचप्या गांव निवासी 25 वर्षीय प्रमोद मुर्मू ने इस घटना को अंजाम दिया है। जब छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपित भाग निकला। पुल‍िस उसे खोज रही है। इस घटना के बाद छात्रा के स्‍वजन काफी रोष में हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की