‘बाहुबली’ ने रचा इतिहास, नौसेना के लिए संचार उपग्रह सीएमएस-03 की सफल लॉन्चिंग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

श्रीहरिकोटा, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए अपने शक्तिशाली रॉकेट एलवीएम3-एम5 से देश का अब तक का सबसे भारी संचार उपग्रह सीएमएस-03 (जीसैट-7आर) सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से शनिवार को हुए इस प्रक्षेपण के साथ भारत की उच्च क्षमता वाली अंतरिक्ष संचार प्रणाली को नई दिशा मिली है।
करीब 4,400 किलोग्राम वजनी यह उपग्रह भारतीय नौसेना के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है। इसके माध्यम से नौसेना को समुद्र में बेहतर संचार नेटवर्क, लंबी दूरी की निगरानी और जहाजों, विमानों व पनडुब्बियों के बीच सुरक्षित संचार सुविधा प्राप्त होगी। इसरो ने बताया कि इस उपग्रह में देश में विकसित अत्याधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं, जो नौसेना की संचालन क्षमता को कई गुना बढ़ा देंगे।
इसरो के अनुसार, एलवीएम3-एम5 — जिसे उसकी भारी पेलोड क्षमता के कारण ‘बाहुबली रॉकेट’ कहा जाता है — 4000 किलोग्राम तक के पेलोड को भू-समकालिक स्थानांतरण कक्षा (GTO) में स्थापित करने में सक्षम है। सीएमएस-03 उपग्रह सात वर्षों तक सेवा देगा और मल्टी-बैंड संचार प्रणाली के जरिये तेज़ इंटरनेट, सुरक्षित डाटा ट्रांसमिशन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग जैसी उन्नत सेवाएं प्रदान करेगा।
उपग्रह के जरिए दूरदराज के क्षेत्रों तक डिजिटल पहुंच में उल्लेखनीय सुधार होगा। नौसेना ने एक बयान में कहा कि यह मिशन उनकी अंतरिक्ष-आधारित संचार और समुद्री क्षेत्र की जागरूकता क्षमताओं को नई मजबूती दे.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भैंस लेकर दुमका जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर घायल, भैंस की भी गई जान

पथरगामा : प्रखंड थाना क्षेत्र के माल रामपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गुरुवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो

मुहर्रम को लेकर मधुरा गांव में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, अधिकारियों ने किया ताजिया जुलूस का निरीक्षण

मेहरमा, प्रतिनिधि : मुहर्रम पर्व के अवसर पर मेहरमा प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव में निकाले गए ताजिया जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद

न्यू पुलिस लाइन में एटीएम व झारखंड पुलिस सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

गोड्डा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने शुक्रवार को धर्मूडीह स्थित न्यू पुलिस लाइन परिसर में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम और झारखंड पुलिस सेल्फी

शहीद देव कुमार महतो के शहादत दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

महागामा संवाददाता : नगर के वीर सपूत शहीद देव कुमार महतो का शहादत दिवस शुक्रवार को पूरे सम्मान, श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया।