भागलपुर में दुर्गा पूजा की तैयारियों पर बैठक, सुरक्षा और विसर्जन व्यवस्था पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर समीक्षा भवन में जिला शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अलंकृत पांडेय ने की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, यातायात, नगर निगम की तैयारियों और विसर्जन घाट समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव, सिटी एसपी, अनुमंडल पदाधिकारी, डीएसपी सिटी समेत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने भी पूजा आयोजन से जुड़ी समस्याओं और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन के समक्ष अपने सुझाव रखे। महासमिति के अध्यक्ष अभय कुमार घोष (सोनू), संरक्षक कमल जायसवाल, डॉ. आनंद मिश्रा, भगवान यादव और महामंत्री जयनंदन आचार्य समेत अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में बिजली और यातायात व्यवस्था के साथ नगर निगम की ओर से किए जा रहे कार्यों पर विशेष चर्चा हुई। महासमिति के अध्यक्ष अभय कुमार घोष ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा की अवधि करीब 11 दिनों की होगी। अलग-अलग पूजा स्थलों पर तिथि और पूजा-विधि के अनुसार सप्तमी, अष्टमी और नवमी की व्यवस्थाओं में अंतर रहेगा।

विसर्जन घाट की व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया गया। महासमिति की ओर से बताया गया कि कृत्रिम तालाब की वर्तमान बनावट स्विमिंग पूल जैसी होने के कारण बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन में पूजा समितियों को परेशानी होती है। बड़ी प्रतिमाओं के सुरक्षित और सुगम विसर्जन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का आग्रह प्रशासन से किया गया।

बैठक में दुर्गा पूजा महासमिति की महिला पदाधिकारियों की बड़ी संख्या में मौजूदगी भी देखने को मिली। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव ने महिलाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक संकेत बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग और आपसी समन्वय से दुर्गा पूजा का पर्व शांति और सद्भाव के साथ संपन्न होगा।

बैठक में विभिन्न पूजा समितियों, शांति समितियों, अंजुमन कमेटी, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी और समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने