भागलपुर में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ विधायक शुभानंद मुकेश, विधान पार्षद विजय कुमार सिंह एवं विधायक मिथुन कुमार मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह एवं जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में एनडीए के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राघोपुर, बरारी, जमसी एवं नाथनगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों तथा विभिन्न राहत शिविरों का भी दौरा किया।

विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि बाढ़ की इस कठिन घड़ी में सरकार और एनडीए पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

विधान पार्षद विजय कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के साथ राहत शिविरों में भोजन, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा और अन्य जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।

जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि एनडीए के सभी कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटे हैं। इस दौरान सुड्डू साईं, संजीव चन्द्रवंशी, नीतेश सिंह, शबाना दाऊद, संजय राम, प्राणिक बाजपेई, प्रदीप कुशवाहा, शैलेन्द्र तोमर, हीरा पांडे, विकास कर्ण, अभिमन्यु राम समेत बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में सब्जी नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण, कस्तूरी मध्य विद्यालय का मामला

पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कस्तूरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव पर मेन्यू के

भागलपुर में कॉमरेड शशि प्रसाद झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भागलपुर के सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में रविवार को वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड शशि प्रसाद झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा

नीतीश मिश्रा बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित

भागलपुर में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सह सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री और भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री

भागलपुर में प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

भागलपुर में जिले के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ विधायक शुभानंद मुकेश, विधान