भागलपुर में स्वतंत्रता सेनानी वीर अमर शहीद रामफल मंडल की 102वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत बेलखोरिया पंचायत के छावनियां गांव में स्वतंत्रता सेनानी वीर अमर शहीद रामफल मंडल की 102वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व विधायक प्रत्याशी एस. जेड. हसन शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रामफल मंडल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी, जो अति पिछड़ा समाज से आते थे, उनके योगदान को लंबे समय तक उचित पहचान नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के सम्मान और उनके इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा। साथ ही युवाओं से रामफल मंडल के जीवन और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की।

इस अवसर पर राजद नेता अरविंद यादव, अशोक मंडल, शिशुपाल भारती, युवा राजद के प्रदेश सचिव सौरव यादव, स्थानीय मुखिया ब्रजकिशोर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह में स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉ. मनोहर कुमार के सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य मनोनीत होने पर ABVP ने मनाया जश्न, किया सम्मानित

पाकुड़: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पाकुड़ जिला प्रमुख एवं पाकुड़ कॉलेज के सहायक प्राध्यापक (बी.एड.) डॉ. मनोहर कुमार को झारखंड के राज्यपाल द्वारा सिदो-कान्हू

सर्किट हाउस में सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याएं, जल्द समाधान का दिया भरोसा

पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा ने सोमवार को जिले के परिसदन (सर्किट हाउस) में पार्टी कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों से मुलाकात

पाकुड़ में आलमगीर आलम की आमसभा, सीतापहाड़ी और नसीरपुर में सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली

पाकुड़: सदर प्रखंड अंतर्गत सीतापहाड़ी पंचायत के तानु मोड़ एवं नसीरपुर गांव में सोमवार को आयोजित आमसभा में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस

पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का नदी से बरामद हुआ शव, गांव में पसरा मातम

हनवारा संवाददाता: महागामा थाना क्षेत्र के असोता गांव से पिछले तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय बालक का शव सोमवार को असोता-नटेरी कोल बहियार स्थित