भागलपुर में LJP रामविलास की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक भागलपुर सर्किट हाउस में आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के आदेश और प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान ने की, जबकि नाथनगर के विधायक मिथुन कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

बैठक के दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। विधायक मिथुन कुमार ने सभी प्रकोष्ठों के कार्यों की जानकारी ली और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सक्रियता के साथ संगठन के विस्तार में जुटने की अपील की।

बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जनसमस्याओं को विधायक के सामने रखा। इस दौरान विधायक मिथुन कुमार ने संबंधित अधिकारियों और पदाधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर कई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल की। वहीं, जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान ने सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया।

बैठक में महानगर अध्यक्ष सौरभ सुमन सिंह, युवा प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव आशीष कुमार, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अंशु प्रियंका मिश्रा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष रवि शंकरण पासवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहम्मद इबरार, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अभिनव आशीष, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमिश मिश्रा, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित पासवान, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष योगेश शाह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष नीरज तिवारी तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोज पासवान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन