भागलपुर हिंसा पर प्रशासन सख्त, 20 उपद्रवी डिटेन, सरकारी संपत्ति के नुकसान की होगी भरपाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: छात्र आंदोलन के दौरान तिलकामांझी चौक पर हुई हिंसा और पथराव की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडे और वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमोद कुमार यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर मामले में अब तक की कार्रवाई की जानकारी दी।

एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि घटना में शामिल 20 लोगों को हिरासत (डिटेन) में लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जिसकी भी संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के सामने सभी समान हैं और किसी भी प्रभावशाली व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं, जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने कहा कि हिंसा के दौरान सरकारी वाहनों समेत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। ऐसे में दोषियों से सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रशासन ने साफ किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। हिंसा में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे