भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अग्रमोहन शर्मा के निधन से कदवा में शोक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अग्रमोहन शर्मा के निधन से कदवा प्रखंड में शोक की लहर है। उनके निधन पर भाजपा नेताओं सहित स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने दुख व्यक्त किया। कदवा प्रखंड मुख्यालय में शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत अग्रमोहन शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह, भाजपा नेता प्रमोद झा, जेपी आंदोलन से जुड़े नेता रविंद्र ठाकुर, समाजसेवी ज्ञान रंजन मेहता, राजेश कुमार साह, प्रदीप कुमार सिंह, मोहम्मद नजीर हुसैन, मोहम्मद पेशकार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुमंत कुमार सिंह ने कहा कि कदवा प्रखंड के धनगाम निवासी अग्रमोहन शर्मा ने समाजसेवा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। भाजपा संगठन में विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी के हित में लगातार कार्य किया। उन्होंने कहा कि कदवा प्रखंड ने एक सच्चे और कर्तव्यनिष्ठ भाजपा नेता को खो दिया है।

भाजपा नेता प्रमोद झा ने कहा कि अग्रमोहन शर्मा ने भाजपा संगठन को धरातल पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे एक अच्छे व्यवहार-कुशल इंसान भी थे। उनके निधन से कदवा प्रखंड ने एक कर्तव्यनिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

शोक सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि अग्रमोहन शर्मा केवल भाजपा के नेता ही नहीं, बल्कि एक सच्चे समाजसेवी भी थे। वे व्यवहार-कुशल व्यक्ति थे और सभी लोगों के साथ उनके अच्छे संबंध रहे। उनके निधन से क्षेत्र के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है।

सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत अग्रमोहन शर्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की